राजस्थान पर्यटक गाइड

सावित्री मंदिर

User Ratings:

सावित्री मंदिर, पुष्कर भगवान ब्रह्मा की त्यागी हुई पत्नी सावित्री को समर्पित है। यह मंदिर ब्रह्मा मंदिर के पीछे रत्नागिरी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जिसे 1687 में बनाया गया था। इस मंदिर में सावित्री और गायत्री की दोनों मूर्तियां स्थापित हैं। सावित्री की मूर्ति 7 वीं शताब्दी पुरानी है और बंजर परिवार ने 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में इस मंदिर का निर्माण किया था।

माना जाता है कि देवी ने पुष्कर जाते वक्त इस पहाड़ी पर विश्राम किया था। मंदिर की पहाड़ी के जरिए  इसका मार्ग है, और मंदिर में पहुंचने के  लिए करीब एक घंटे का समय लगता है।  सावित्री मंदिर, प्राकृतिक नजारो का मजा उटाने,  झीलों को देखने और इसके आस-पास के बने सुंदर गांवो के लिए प्रसिद्ध है।

 गूगल मानचित्र पर सावित्री मंदिर, पुष्कर

सावित्री मंदिर, पुष्कर तक कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से: सावित्री मंदिर पुष्कर शहर से 2 किमी पूर्व में खर्खेड़ी रोड पर स्थित है। जहाँ आसानी से टैक्सी लेकर  पहुंचा जा सकता है और फिर मंदिर पैदल जा सकते है।

रेल द्वारा: सावित्री मंदिर निकटतम अजमेर रेलवे स्टेशन (17 किलोमीटर) से प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, आगरा, मुंबई, चेन्नई, अजमेर, पाली, जयपुर, अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों से जुड़ा हुआ है।

हवाई यात्रा से: सावित्री मंदिर निकटतम जयपुर हवाई अड्डे (150 किलोमीटर) के माध्यम से पहुंचा जा सकता है जो दिल्ली, मुंबई के नियमित  डोमेस्टिक उड़ानों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

 

savitri-temple

savitri-temple

Comments are closed.